कोचिंग केंद्र में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
संदीप खत्री उदनखेड़ी ,कमल राजपूत पटाडीया, कमलेश नागर सुल्तानिया , नवीन राजपूत उदनखेड़ी
धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, केक काट दी सबको बधाई
👫👫👫👫👫👫👫👫👫
संस्कृति संस्कार कोचिंग केंद्र में शिक्षक दिवस मनाया गया कोचिंग में आयोजित कार्यक्रमों में सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।
बच्चों ने अपने सभी तरह की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की
इस मौके पर बच्चों द्वारा अनेक तरह की स्पीच बोली गई एवं अपने गुरु के प्रति सभी ने भजन भाव प्रस्तुत किए एवं गुरु का आभार व्यक्त किया
सभी शिक्षक गणों को बच्चों द्वारा उपहार दिया गया
शिक्षक को उपहार देने के तत्पश्चात शिक्षक ने छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी
कोचिंग में जो पूर्व वर्ष अव्वल आए बच्चों को पुरस्कृत किया गया एवं उनके माता-पिता को बुलाकर सम्मान दिया गया
इस मौके पर छात्रों के पालक गण भी उपस्थित रहे एवं कोचिंग एवं सारंगपुर के वरिष्ट बैंक मैनेजर साहब , संदीप खत्री जी , प्रिंसिपल कमल राजपूत जी कमलेश नागर जी , नवीन राजपूत जी सभी उपस्थित रहे

आप सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
जवाब देंहटाएं